राष्ट्रीय छात्रवृत्ति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
फतेहपुर, शमशाद खान । जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर केवाईसी पंजीकरण हेतु संस्थाओं को विवरण प्रस्तुत किया गया। अवगत कराया कि 30 नवंबर तक जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं का केवाईसी अप्रूवल के लिए समस्त शिक्षण संस्थान संलग्न प्रारूप भरकर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या 5 व 6 विकास भवन को उपलब्ध कराएंगे। संस्था द्वारा प्रारूप पर अंकित किए गए मोबाइल नंबर पर संस्था का आईडी पासवर्ड भेजा जाएगा। आईडी पासवर्ड प्राप्त होने के पश्चात वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी से लॉगिन करेंगे। लागिन करने के उपरांत केवाईसी फार्म खुलकर आएगा। जिसको सावधानीपूर्वक त्रुटि रहित ऑनलाइन भरा जाएगा। केवाईसी फार्म भरते समय संस्था के स्कॉलरशिप नोडल अधिकारी का पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि) ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। ऑनलाइन केवाईसी फार्म पूरा
![]() |
| Add caption |
भरकर उसे निकालकर प्रथम पेज पर निर्धारित स्थान पर नोडल अधिकारी का फोटो चस्पा करेंगे। दूसरे पेज पर हस्ताक्षर करते हुए केवाईसी फॉर्म के साथ अपलोड की गई पहचान पत्र आधार कार्ड जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। केवाईसी का सत्यापन होने पर नोडल अधिकारी के नंबर पर मैसेज जाएगा। अब संस्था अपनी आईडी पर लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल अपडेट कर लेंगे। इसके पश्चात अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं का आवेदन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा बताई गई व्यवस्था के अनुसार समस्त शिक्षण संस्थाओं का अनुश्रवण करते हुए शत-प्रतिशत केवाईसी अपडेट की प्रक्रिया शनिवार 28 नवंबर तक संपन्न कराएं। इस कार्य में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment