फतेहपुर, शमशाद खान । डॉ0 भीमराव अम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेंजर्स यूनिट के तत्वाधान में महाविद्यालय परिवार एवं महाविद्यालय की छात्राओं को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर निबन्ध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें रेंजर्स एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
![]() |
| छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलातीं प्राचार्या। |
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को प्राचार्या अपर्णा मिश्रा द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्या डॉ0 अपर्णा मिश्रा ने बताया कि जीवन में यातायात के नियमों का पालन अति आवश्यक है। इससे हम न केवल अपने जीवन को सुरक्षित बनाते हैं। अपितु दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित करते हैं। इसीलिए यातायात के नियमों को जानना और उसका पालन करना एवं दूसरों को भी जागरूक करना बहुत जरूरी है। जिससे निरन्तर होने वाली सड़क दुघर्टनाओं से बचा जा सके। इसी क्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सम्मान हेतु शपथ दिलाई गयी और छात्राओं को संदेश दिया गया कि वे पूरी निडरता के साथ अन्याय और शोषण का विरोध करें। दूसरों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करें। इस अवसर पर डॉ प्रशांत द्विवेदी सहित महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment