भिटौरा पोलिंग का मतदाता सम्मेलन आयोजित
फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय जनता पार्टी स्नातक चुनाव के तहत भिटौरा पोलिंग का मतदाता सम्मेलन हुसैनगंज कस्बे के बहुगुणा इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, वरिष्ठ नेता व स्नातक चुनाव के संयोजक मंडल प्रभारी डॉ देवाशीष पटेल, सह संयोजक धनंजय द्विवेदी, पोलिंग प्रवासी ज्योति प्रवीण, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी व मतदाताओं को लाने की जिम्मेदारी में लगे मंडल पदाधिकारी व सेक्टर प्रमुख समेत पोलिंग के मतदाताओं ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए
![]() |
| मतदाता सम्मेलन में भाग लेते राज्यमंत्री व अन्य। |
राज्यमंत्री श्री सिंह ने प्रत्याशी डॉ शर्मा के व्यक्तित्व कृतित्व के योगदान की चर्चा करते हुए पार्टी की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होने कहा कि पार्टी ने एक बार फिर डा0 यज्ञदत्त शर्मा भर भरोसा जताते हुए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। लगातार चार कार्यकाल से डा0 शर्मा एमएलसी का चुनाव जीतते चले आ रहे हंै। जिसमें पार्टी का अहम योगदान हैं। उन्होने कहा कि पहले की तरह इस बार भी पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए कोई कोर-कसर न छोड़ें। उन्होने सभी से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


No comments:
Post a Comment