खुशहाल परिवार दिवस का शुभारंभ, बांटी गई नई पहल किट शगुन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने शनिवार को जिला चिकित्सालय में फीता काटकर खुशहाल परिवार दिवस का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन ने प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाये जाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिला अस्पताल से शुभारंभ किया गया है। इसमें लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। छोटा परिवार सुखी परिवार को अपनाएं। कहा कि आधुनिक तरीके को अपनाकर अपने परिवार को सीमित रखें। शासकीय अस्पतालों पर दवाई उपलब्ध है। विशेष गतिविधियां जिला चिकित्सालय सहित प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ केंद्रों पर की जाएंगी। जिसमें नई पहल किट शगुन का वितरण, परिवार नियोजन आदि
![]() |
| शुभारंभ करते डीएम। |
व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार ने कहा कि आपदा में परिवार कल्याण को शासन से योजनाएं संचालित की गई है। जिसमें मातृ व शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए कार्यक्रम मुख्य रूप से चलाया गया है। कहा कि एक जनवरी 2020 के जटिल गर्भावस्था की प्रसूता आएं। तीन से अधिक बच्चों वाले योग्य दंपत्ति, नवविवाहित दंपति आदि लोगों को लाभान्वित कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके गुप्ता ने बताया कि परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक तथा स्वास्थ्य परिवार की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज, डीपीएम आरके करवरिया सहित संबंधित अधिकारी, जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मचारी व चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment