धाता-फतेहपुर, शमशाद खान । ब्लाक परिसर में आज श्रम प्रर्वतन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में अधिकारियों ने कैंप लगाकर मजदूरों का निःशुल्क पंजीकरण किया। मजदूर दिन रात मेहनत करने के बाद भी धनाभाव के चलते मकान, पुत्रियों के विवाह व बीमारियों का खर्च उठाने में अक्षम रहते हैं। इन्हीं कमियों को पूरा करने के लिए श्रम प्रवर्तन विभाग ने सरकारी योजनाओं के बल पर ऐसे मजदूरों-श्रमिकों को 16 योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है जो विभाग में अपना पंजीयन कराए हैं। बगैर पंजीयन गैर सरकारी संगठनों द्वारा मजदूरों का शोषण किया
![]() |
| कैम्प में पंजीकरण कराते मजदूर। |
जाता है और कोई हादसा होने के बाद भी जिम्मेदारी लेने से कतराते हैं। 18 से 60 वर्ष आयु का व्यक्ति जिसने पिछले 12 माह में 90 दिन कार्य किया हो अथवा मनरेगा में पचास दिन कार्य करने वाले भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की स्वप्रमाणित प्रति लगाकार ब्लाक परिसर मे फार्म भरकर जमा किया गया। 215 फार्म भरे गए। मौके पर श्रम प्रर्वतन अधिकारी सदर राजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह आंनद सिंह जिला पंचायत सदस्य नर सिंह पटेल, खण्ड विकास अधिकारी मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। प्रर्वतन अधिकारी का कहना है कि 25 नवंबर को विकास खण्ड विजयीपुर में श्रम विभाग का निःशुल्क कैंप लगाया जाएगा।


No comments:
Post a Comment