अपराध बढ़ने पर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश में महिलाआंे एवं बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कार एवं हत्या की घटनाओं के साथ-साथ बढ़ रहे अपराध को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर योगी सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग उठायी। तत्पश्चात राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सांैपा।
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक श्रीराम पटेल की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंपकर बताया कि मौजूदा समय में प्रदेश की कानून व्यवस्था
![]() |
| एएसडीएम को ज्ञापन देने जाते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी। |
धड़ाम है। प्रदेश में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। महिलाओं व बच्चियों के साथ आये दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। इतना ही नहीं उनकी बेरहमी से हत्याएं भी की जा रही है। ज्ञापन में कहा गया कि छेड़छाड़ की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। जिसके चलते पडरोन, बुलन्दशहर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, बांदा, झांसी समेत दर्जनों जिलों में बच्चियों ने आत्महत्या की है। फिर भी योगी की पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं ला रही है। राष्ट्रपति से मांग की गयी कि दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश भर में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाये, अंधेरे स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाये, महिलाओं के साथ हो रही अपराध की घटनाओं को रोक पाने में विफल जिम्मेदार अधिकारियों पर दण्डात्मक कार्रवाई की जाये, आत्महत्या करने वाली पीड़िताओं के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाये। अपराध रोक पाने में विफल योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त करके प्रदेश मंे राष्ट्रपति शासन लगाया जाये। इस मौके परप्रेमचन्द्र, मनोज सिंह, सुशील शुक्ला, रंजीत कुमार मौर्य एडवोकेट, राम किशोर विश्वकर्मा एडवोकेट, शाहजहां, रेखा देवी, सलमान, फूलचन्द्र प्रजापति, राहुल कुमार, कृष्ण पाल, राजकरन सिंह, केजिया देवी आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment