दीवाली पर निश्चित उपहार और मिठाई की मांग पर अड़े
बैठक में समाचार पत्र विक्रेताओं ने तमाम समस्याएं भी उठाईं
बांदा, के एस दुबे । समाचार पत्र विक्रेता संघ की रामलीला मैदान में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वितरकों ने तमाम समस्याओं पर चर्चा की। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि दीवाली पर निश्चित उपहार और मिष्ठान अगर उन्हें नहीं दिया गया तो दीवाली के दो दिन पहले ही हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी। समाचार पत्र विक्रेता संध के अध्यक्ष घासीराम निषाद की अगुवाई में सभी वितरक रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए। बैठक को संबोधित करते हुए घासीराम ने विरकों की तमाम समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि कानपुर से गाड़ी का देर से आना, पाठकों द्वारा वितरकों के बिलों का विलंब से भुगतान करना और बिलों को जब्त कर जाना, एजेंटों का
![]() |
| रामलीला मैदान में बैठक के दौरान संघ पदाधिकारीगण |
पंपलेट लगाना और समस्त त्योहारों में मिष्ठान के साथ एक निश्चित उपहार देने के विषयों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यदि दीवाली पर सभी वितरकों व सह वितरकों को मिष्ठान के साथ एक निश्चत उपहार नहीं दिया जाता तो फिर दीवाली से दो दिन पहले ही हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान मीडिया प्रभारी अनिल राजपूत, महेश कुमार प्रजापति महामंत्री, श्रीप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता सलाहकार, मोहम्मद नजीर संगठन मंत्री, मलखान कबीर, तिरयुगी नारायण, सोनू शिवहरे, आयूष सिंह, रामप्रकाश, अंकित कुमार, महेश प्रजापति, अभय शुक्ला, मयंक गुप्ता, महेश कुमार, राजेश कुमार, प्रेम कुमार, श्ज्ञिवम कुमार साहू और दीपक अनुरागी आदि उपस्थित रहे।
आज बैठक के बाद होगा समाचार पत्रों का वितरण
बांदा। समाचार पत्र विक्रेता संघ अध्यक्ष घासीराम निषाद ने बताया कि शनिवार को सुबह चार बजे स्टेशन स्थित सेंटर में चाय पर चर्चा बैठक का आयोजन होगा। वहां पर सभी वितरक साथी एक साथ हस्ताक्षर करके एजे।ओं की उपस्थिति में मैनेजरों को अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौपेंगे। वहीं यूनियन का आखिरी निर्णय होगा।


No comments:
Post a Comment