डोमनपुर में आग लगने से हो गयी थी दम्पत्ति की मौत, बच्चे हो गये थे बेसहारा
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - गौशाला गांव डोमनपुर में आग लगने के कारण एक दम्पत्ति की मृत्यु हो गयी थी तथा इस हादसे के बाद उनके पांच बच्चे अनाथ हो गये थे। आज एंटी करप्शन फाउंडेशन आॅफ इंण्डिया द्वारा इन बेसहारा बच्चों को एक माह की खाध सामग्री, कपडा आदि समान प्रदान किया गया।
बेसहारा बच्चों की पीडा समझ उनकी मदद के लिए आगे आई संस्था के के कमल सिंह यादव तथा महेंद्र अग्रवाल ने आगे भी हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। पुरवामीर चैकी इंचार्ज नीरज बाबू ने बताया कि पीडित परिवार का कोई सहारा नही है और ही इनके आय का कोई साधन है ऐसे में इन बेसहाराबच्चों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिये।


No comments:
Post a Comment