चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने अग्निपीड़ित कपड़ा व्यापारियों की आर्थिक मदद देकर लोगों से पीड़ितों की मदद करने की अपील की है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिेकारियों ने अग्निपीड़ित कपडा व्यवसायी अशोक कुमार व कुसुम सोनी को 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। बताया कि कपड़ा दुकान में अज्ञात कारणों से आग में सब कुछ जल कर राख हो गया था। शासन व प्रशासन से पीड़ितों की मदद करने की माँग की गई थी। 21 दिन बीतने के बावजूद कोई मदद नहीं हो सकी। पीड़ित व्यापार स्थापित नहीं कर पा रहे थे। अग्निपीड़ितों की मदद करने में प्रदेश
![]() |
| आर्थिक मदद देते व्यापारी नेता। |
मंत्री विनोद केसरवानी, जिला महामंत्री विष्णु गुप्ता, मण्डल संगठन मंत्री अमित पौहरिया, मुख्य संरक्षक सुनील हड्डू गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल गुप्ता, जिला मंत्री संतोष गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजय सोनी, नगर उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामप्रकाश केसरवानी, मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता, युवा जिला उपाध्यक्ष दसरथ केसरवानी, मंडल महामंत्री युवा शेशू जायसवाल, मंडल मंत्री ललित जायसवाल आदि का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment