बैठक कर दिए निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में आईसीडीएस सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन प्रोग्राम की नवीन व्यवस्था के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। लाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देश दिए कि शासन के निर्देश हैं कि नौ नवंबर से सूखा खाद्यान्न का वितरण होगा। इसी व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में उचित दर विक्रेता खाद्यान्न उठान करेंगें। जिसमें स्वयं सहायता समूहों के द्वारा खाद्यान्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजा जाना है। उन्होंने डीसी एनआरएलएम तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि पहले कोटेदार को स्वयं सहायता समूह से जोड़े। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों को मैप के आधार पर वितरण सुनिश्चित कराएं। इसके लिए विभागीय बैठक भी कर ली जाए। वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश जारी कर दें। ताकि समय से खाद्यान्न का उठान कर वितरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि अगर खाद्यान्न कम पड़ रहा है तो उसके लिए मांग कर लिया जाए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि मैपिंग अच्छी तरह से करें। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का भुगतान समय से कराया जाए जो वस्तुएं बाजार से क्रय करें उसकी
![]() |
| बैठक में निर्देश देते डीएम। |
गुणवत्ता की जांच कमेटी जो नामित की गई है उससे कराया जाए। शासन से दर निर्धारित की गई है उसीके अनुसार खरीद की जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास मनोज कुमार ने बताया कि उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से स्वयं सहायता समूह खाद्यान्न का उठान कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराएंगे और यह वितरण मैपिंग के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि जनपद में 959 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिसमें से शहर में 76 केंद्र संचालित है। ग्रामीण क्षेत्र में 410 उचित दर विक्रेताओं की दुकानें हैं। 6 माह से 3 वर्ष तथा 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा किशोरियों व अति कुपोषित बच्चों को लाभान्वित कराया जाएगा। ग्रामों में वस्तुओं का क्रय स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा तथा शहर में परियोजना के माध्यम से क्रय करने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर सूखा खाद्यान्न उपलब्ध रहेगा। मिल्क पाउडर व देसी घी त्रैमासिक वितरण दुग्ध विकास द्वारा कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जो शासन से संबंधित विभागों को गाइड लाइन जारी की गई है उसीके अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा लें। ताकि कोई समस्या न हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, डीसी एनआरएलएम राम उदरेज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी धु्रवराज यादव, डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी कर्वी पीडी विश्वकर्मा, पहाड़ी महेंद्र कुमार, रामनगर वीरेंद्र कुशवाहा, मानिकपुर सीमांत श्रीवास्तव, शहर बीएल गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment