फतेहपुर, शमशाद खान । सर्दी का महीना शुरू आते ही स्वयंसेवी संगठन अतिनिर्धन लोगों की सहायता के लिए आगे आना शुरू हो गये हैं। इसी क्रम में मंगलवार को अमर क्रांति फाउंडेशन ने तेलियानी ब्लाक के देवरी, अभैया गांव के अतिनिर्धन महिलाओं एवं बच्चों को गर्म वस्त्र दान किये।
![]() |
महिलाओं एवं बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित करतीं अध्यक्ष सौम्या सिंह व अन्य। |
फाउंडेशन की अध्यक्ष सौम्या सिंह पटेल ने कहा कि दिल दुःखी होता है जब मुफलिसी व बेचारगी में जी रहे बच्चे अभी भी पूरी सर्दी एक फटी शर्ट में गुजार देते हैं, इसलिए फाउंडेशन की ओर से एक कोशिश की गई जरूरतमन्दो तक अच्छे वस्त्र वितरित करने की। इस वस्त्रदान में जिला युवा कल्याण अधिकारी मनोज यादव, अधिशाषी अधिवक्ता मनीषा गुप्ता, क्रांति टीम से ऋषि रंजन, संगीता सचान, कंचन वर्मा, बेलापति, सीमा वर्मा, नीतू, नीरेंद्र कुमार, पूजा आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment