महिला-पुरुष अस्पताल में जांच की अलग व्यवस्था
हमीरपुर, महेश अवस्थी । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने स्तर से जिला महिला एवं पुरुष अस्पताल में कोविड-19 की जांच के लिए दो टीमें तैनात की हैं। इन दोनों अस्पतालों की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों का पहले एंटीजन टेस्ट होगा, उसी के बाद मरीज संबंधित डॉक्टर के पास पहुंचेगा।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्दे नजर शासन-प्रशासन सख्त हो गया है। अभी तक रोजाना 1400 से लेकर 1600 तक मरीजों की जांचें होती रही हैं। अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले मरीज बिना जांच के ही यहां
![]() |
| अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। |
डॉक्टरों से परामर्श लेने आते रहे हैं। अब इसी के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर के सचान ने नया फरमान जारी किया है। उन्होंने बताया कि जिला महिला व पुरुष दोनों अस्पतालों में कोविड की जांच के लिए अलग से टीम लगाई गई है। जो यहां आने वाले मरीजों के एंटीजन टेस्ट करेगी। इस टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही मरीज के उपचार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसा टेस्ट की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है, क्योंकि लोग अब भी कोरोना की जांच से डरते हैं। लेकिन यह सामान्य प्रक्रिया है। समय रहते संक्रमण का पता चल जाने से व्यक्ति ठीक हो जाता है और दूसरों को भी संक्रमण नहीं होता है। उन्होंने बताया कि अब जहां कहीं भी एक पॉजिटिव मरीज मिलेगा, उसके आसपास रहने वाले 25 लोगों के सैंपल लेकर जांच की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि अक्टूबर में कोरोना की पॉजिटिविटी दर में कमी आई थी, लेकिन अब धीरे-धीर फिर से मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जो कि चिंता का विषय है, लेकिन विभाग इससे निपटने को तैयार है।


No comments:
Post a Comment