पढ़ाई के साथ-साथ एक स्किल विकसित करें छात्राएं: प्राचार्या
फतेहपुर, शमशाद खान । डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत इतिहास विभाग द्वारा काव्य पाठ, निबन्ध प्रतियोगिता, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। साथ ही संगीत विभाग की छात्राओं ने नृत्य एवं गीत के माध्यम से नारी शक्ति, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलम्बन से संदर्भित कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ0 प्रशान्त द्विवेदी ने बेटी शीर्षक कविता पढ़ी।
![]() |
| नृत्य प्रस्तुत करतीं महाविद्यालय की छात्राएं। |
कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ0 अपर्णा मिश्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डाॅ0 अपर्णा मिश्रा ने छात्राओं से यह अपील की कि आप सभी छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ एक स्किल विकसित करें, जिससे आर्थिक कठिनाई भी हल हो सके। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 शोभा सक्सेना ने किया। इस अवसर पर पूरा महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


No comments:
Post a Comment