फिल्म में जनपद की प्रतिभाओं को मिलेगा मौका: जयंत
फिल्मी दुनिया में शुमार होगा जनपद का नाम: सत्यार्थ
फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के सिविल लाइन कचेहरी रोड स्थित एक काम्प्लेक्स में शुक्रवार को भोजपुरी फिल्म प्रतिशोध का मंत्रोच्चारण के बीच मुहूर्त सम्पन्न कराया गया। इस फिल्म में भोजपुरी कलाकार गौरव शुक्ला मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। यह फिल्म देख दर्शकों को आनन्द आयेगा। फिल्म के निर्माता ने बताया कि इस फिल्म में जनपद की प्रतिभाओं को मौका दिया जायेगा। निर्देशक का कहना रहा कि इस फिल्म का निर्माण होने के बाद जनपद का नाम फिल्मी दुनिया में शुमार हो जायेगा।
![]() |
| फिल्म प्रतिशोध का मुहूर्त करते निर्माता, निर्देशक व अभिनेता। |
शिखा श्रीवास्तव प्रोडक्शन प्रस्तुति फिल्म प्रतिशोध का मुहूर्त निर्माता, निर्देशक व मुख्य कलाकार की मौजूदगी में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। फिल्म निर्माता जयंत श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान फिल्म की मुख्य भूमिका में भोजपुरी कलाकार गौरव शुक्ला नजर आयेंगे। यह एक बेहतरीन फिल्म है जिसे देखकर दर्शकों को खूब आनंद आएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस फिल्म में जनपद की प्रतिभाओं को भी मौका दिया जाएगा। कहा कि अभी हीरोइन फाइनल नहीं हुई है बात चल रही है। शीघ्र ही हीरोइन का भी चयन हो जाएगा। वहीं फिल्म के निर्देशक सत्यार्थ सिन्हा ने कहा कि यह फिल्म जनपद के लिए मील का पत्थर साबित होगी। बिहार, पटना, गोरखपुर, बनारस जैसे शहरों में जिस तरीके से फिल्मों की शूटिंग होती हैं वैसा ही जयंत श्रीवास्तव द्वारा जनपद का नाम फिल्मी दुनिया में शुमार किया जायेगा। वही मुख्य भूमिका निभा रहे फिल्म के नायक गौरव शुक्ला ने कहा कि फतेहपुर में शूटिंग करके उन्हें एक सुखद अनुभूति होगी। बताते चलें कि फिल्म की शूटिंग होली के बाद करने का इरादा है।


No comments:
Post a Comment