कचेहरी कम्पाउंड में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर दी बधाई
फतेहपुर, शमशाद खान । इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा0 मान सिंह यादव को मिली ऐतिहासिक जीत पर सपाई गदगद हो उठे। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव के नेतृत्व मंे सपाईयों ने कचेहरी कम्पाउंड में एकत्र होकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष का कहना रहा कि यह जीत सभी की है। पार्टी प्रत्याशी को जिताने में सपाईयों ने दिन रात मेहनत की है। उन्होने मतदाताओं का आभार भी जताया।
![]() |
| एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाते सपाई। |
बताते चलें कि इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा0 यज्ञदत्त शर्मा को हराकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा0 मान सिंह यादव ने इस सीट को समाजवादी पार्टी की झोली में डाल दिया। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुयी तो जिले के सपाईयों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि पिछले चार पंचवर्षीय से लगातार यह सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा0 यज्ञदत्त शर्मा के पास रही है। इसलिए इस सीट पर सपा का परचम फहराने पर सपाईयों में अधिक उत्साह नजर आ रहा है। सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अगुवई में सपाई कचेहरी कम्पाउंड में एकत्र हुए और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर पार्टी प्रत्याशी डा0 मान सिंह यादव की जीत का जश्न मनाया। उपस्थित सपाईयों एवं समर्थकों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि यह जीत ऐतिहासिक जीत है। क्योंकि इस सीट पर लगातार चार बार से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है। जिससे छीनने में सपाई कामयाब हो गये है। उन्होने सभी मतदाताओं का आभार जताया। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर स्नातक मतदाताओं ने सपा प्रत्याशी पर भरोसा जताया और उनके सिर पर जीत का सेहरा बांध दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मो0 साबिर एडवोकेट, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष चैधरी मंजर यार, युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवीन्द्र यादव, जिला महामंत्री युवजन सभा उदय प्रताप सिंह, फैजान अहमद मून, सुशील कुमार कुशवाहा, सुहैल अहमद हेमू, जिया उद्दीन राजू, स्वामी शरन पाल, नफीस सिद्दीकी, जीशान, खालिद, शेखू, यासिर अहमद, अरशद अनवर आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment