चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला कल्याण एवं बाल विकास के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के एण्टी रोमियो टीम थाना मानिकपुर ने कस्बा में मजदूरी करती महिलाओं, एण्टी रोमियो टीम थाना मऊ ने पण्डित शिव शंकर इण्टर कालेज, एण्टी रोमियो टीम थाना राजापुर ने ग्राम बेराउर, एण्टी रोमियो टीम महिला थाना ने गंगा जी रोड कर्वी में बालिकाओँ, छात्राओँ, एण्टी रोमियो टीम थाना बहिलपुरवा ने करका
![]() |
| छात्राओं से वार्ता करती एंटी रोमियो टीम। |
ग्राम समेत अन्य एण्टी रोमियो टीमों ने क्षेत्र में भ्रमण कर बालिकाओं, महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं थाना के सीयूजी नम्बर के बारें में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की है।


No comments:
Post a Comment