चिल्ला थाने के अतरहट गांव में हुई अग्निकांड की घटना
बांदा, के एस दुबे । खेतों पर पकी खड़ी गेहूं की फसल पर जंफर टूट जाने के कारण निकली चिंगारी शोला बन गई। एक के बाद एक गई बीघे की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। किसानों में हायतौबा मच गई। मौके पर पहुंचे बसपा नेता जयराम सिंह ने फायर स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने किसी तरह से आग पर दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। लेकिन तब तक फसल जलकर खाक हो चुकी थी।
![]() |
| अग्निकांड पीड़ितों से बात करते समाजसेवी व बसपा नेता जयराम सिंह |
चिल्ला थाने के ग्राम अतरहट में जंफर टूट जाने के कारण निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी फसल में आग लग गई। किसानों ने पहले आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फसल जलकर राख के ढेर में बदल गई। खबर पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड से गोरेलाल, अमरजीत, चंदा यादव के खेतों की फसल जल गई। मौके पर पहुंचे समाजसेवी और बसपा नेता जयराम सिंह ने अग्निपीड़ित किसानों को हर संभव मदद उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया है।


No comments:
Post a Comment