श्रीराम नवमी शोभायात्रा समिति की बैठक का हुआ आयोजन
तिंदवारी, के एस दुबे । कस्बे में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले श्रीराम नवमी शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर काली देवी माता मंदिर प्रांगण में रामनवमी शोभा यात्रा समिति की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। समिति की बैठक में सदस्यता शुल्क तथा आर्थिक सहयोग की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए प्रशांत गुप्ता उर्फ दीपू को चंदा प्रमुख, श्यामू गुप्ता तथा राजा गुप्ता को झंडा प्रमुख, दीपू सोनी तथा देवीदीन कुशवाहा को साज-सज्जा प्रमुख, विपिन गुप्ता को शोभायात्रा झांकी प्रमुख, देवा त्रिपाठी, आशीष सिंह बाबी तथा मनीष बजाज को
![]() |
| बैठक में मौजूद समिति के पदाधिकारीगण |
स्वागत प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। वहीं शोभा यात्रा रूट प्रमुख की जिम्मेदारी सुमंत द्विवेदी तथा कुलदीप मिश्रा को तथा समापन प्रमुख की जिम्मेदारी अतुल दीक्षित निभाएंगे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि यह कार्यक्रम विश्व कल्याण व अपने आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रति श्रद्धा और विश्वास के साथ समाज में शांति और सद्भाव को कायम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाने वाला यह आयोजन सामाजिक सद्भाव की विशाल बनेगा। बैठक में देवा त्रिपाठी, प्रशांत गुप्ता दीपू, अतुल दीक्षित, सुमंत द्विवेदी, कुलदीप मिश्रा, आशीष सिंह बॉबी, देवीदीन कुशवाहा, श्यामू गुप्ता, सत्यम, दीपू सोनी, प्रतीक सिंह, लाला सविता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment