सपाईयों ने की शोकसभा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। दो बार सांसद, एक बार मेयर रहे उद्योगपति श्यामाचरण गुप्त के दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में बीती रात निधन से जिले में शोक की लहर है। कोरोन संक्रमित थे।
शनिवार को पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त के निधन पर जिले में शोक का माहौल रहा। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कार्यालय में शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। वर्ष 2004 में बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से सपा के सांसद रहे। 2014 में सपा से टिकट न मिलने पर भाजपा की सदस्यता लेकर प्रयागराज से भारी मतो से सासद बने। 2019 में टिकट न मिलने पर फिर पुराने घर सपा में वापसी की। बांदा-चित्रकूट सीट पर चुनाव लड़े, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सांसद बनने के पूर्व प्रयागराज के मेयर भी रहे थे। राजनीति की शुरूआत प्रयागराज में मेयर से ही हुई थी। स्व श्री गुप्त के पिता तीरथ सेठ मानिकपुर तहसील के ग्राम ऊचाडीह में रहकर बीडी का व्यवसाय शुरू किया था। जिसे स्व श्री गुप्त ने देश के विभिन्न राज्यों तक फैला दिया था। इसके अलावा श्येाम गु्रप के विभिन्न प्रोडक्ट देश में है। निधन पर राज्यसभा सांसद विशम्भर निषाद, एमएलसी मान सिंह, रमेश मिश्रा, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, समीम बांदवी, निर्भय सिंह पटेल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

श्रद्धांजलि अर्पित करते अग्रहरि समाज के लोग।
बुन्देली सेना ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
चित्रकूट। जिले के ग्राम ऊँचाडीह निवासी सुप्रसिद्ध उद्योगपति पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त के आकस्मिक निधन पर बुन्देली सेना ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोकसभा कर पूर्व सांसद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि बांदा-चित्रकूट लोकसभा और प्रयागराज से सांसद रहे श्री गुप्त की बुंदेलखंड की सियासत में गहरी पैठ थी। वह जनता के बीच लोकप्रिय थे और हर वर्ग का उनसे जुड़ाव था। राजनीति ने कुशल राजनीतिज्ञ और व्यापार ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति खो दिया। यह अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व असीम दुःख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करें। शोकसभा मे जानकी शरण गुप्ता, रामनरेश यादव, अंकित पहारिया, अतुल सिंह, वीपी पटेल, आशीष श्रीवास्तव, विष्णु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सोना लाई मिल में अर्पित किए श्रद्धासुमन
चित्रकूट। अग्रहरि समाज के गौरव उद्योगपति प्रयागराज के पूर्व मेयर, पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता श्यामाचरण गुप्त के निधन पर सोना लाई मिल में शोकसभा कर श्रद्धासुमन अर्पित किया है। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति व इस दुख की घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करने को ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर व्यापार मण्डल मऊ अध्यक्ष शारदा अग्रहरि, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सुभाष तिवारी, कैलाश मिश्रा उर्फ बच्चा भैया, माताबदल पाल, अंकित अग्रहरि, छोटेलाल अग्रहरि, हैदर अली, मोनू यादव आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

No comments:
Post a Comment