डीएम ने चुनाव प्रचार व व्यय के संबंध में किया सचेत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 10, 2021

डीएम ने चुनाव प्रचार व व्यय के संबंध में किया सचेत

अराजकता करने वालों की खैर नहीं: एसपी

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने मानिकपुर तहसील क्षेत्र के बड़ी मडैयन, ददरी माफी गांव में ग्रामीणों से संवाद कर आश्वस्त करते हुए कहा कि पारदर्शी, निष्पक्षता से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन व पुलिस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को मतदान करने से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई दबंग मतदान करने के लिए धमकाता है या प्रलोभन देता है तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों को तत्काल सूचित करें। उन्होंने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से कहा कि किसी प्रकार से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न करें। चुनाव प्रचार के लिए वाहनों का अनुमति लेना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वाहनों को सील कर ेिदया जाएगा। उन्होंने धार्मिक तथा शादी समारोह के बारे में कहा कि इनकी भी अनुमति लेनी जरूरी है। 

जन संवाद कर जागरुक करते डीएम-एसपी।

चुनाव प्रचार तथा चुनाव खर्च के बारे में उन्होंने प्रत्याशियों को सचेत किया कि चुनाव आयोग के निर्धारित धनराशि से अधिक खर्च करने पर कार्रवाई होगी। मतदान के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जाए, क्योंकि कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। उन्होंने अपील किया कि मास्क का प्रयोग आवश्य करें। जिला निर्वाचन अधिकारी नेे वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। न्होंने कहा कि वैक्सीनेशन सभी को करा लेना चाहिए जो 45 साल के उम्र के हो चुके हैं। यह वैक्सीनेशन 45 साल के उम्र के व्यक्तियों को लगाया जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को निर्देश निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों में पानी, शौचालय, बिजली की समुचित व्यवस्था करा ले। उन्होंने इस अवसर पर ग्रामवासियों की जन समस्याओं को भी सुना। 

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित करने में सहयोग करें। हर मतदान केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि किसी बाहरी व्यक्तियों को चुनाव में न बुलाए। सूचना मिलने पर ऐसे व्यक्ति पर कार्रवाही होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी। आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर उप जिला अधिकारी संगम लाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages