पूरी ताकत के साथ समाज को संगठित करें: जिलाध्यक्ष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 10, 2021

पूरी ताकत के साथ समाज को संगठित करें: जिलाध्यक्ष

विनोबा इंटर कालेज में आयोजित हुई भाजपा की चुनावी बैठक 

कमासिन, के एस दुबे । भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संबंधी बैठक का आयोजन विनोबा इंटर कालेज मैदान में किया। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरी ताकत के साथ समाज को संगठित करने का कार्य करें। इसके लिए जागरूकता के साथ काम करने की आवश्यकता है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा भी मौजूद रहे। 

बैठक को संबोधित करते भाजपा पदाधिकारी

चुनावी बैठक में धनंजय करवरिया पूर्व प्रधान पन्नाह मंडल उपाध्यक्ष व बूथ एवं सेक्टर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, बबेरू चेयरमैन विजय पाल सिंह मौजूद रहे। किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रेश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए चुनाव उत्सव पूरी तन्मयता के साथ क्षेत्र के विकास के लिए मनाया जाए। इस मौके पर धनंजय करवरिया, मंजू देवी आदि भी मौजूद रहीं। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि श्री जमरेही नाथ धाम को पर्यटक स्थल घोषित करने का कार्य किया है। क्षेत्र के विकास व समाज हित में अनुभवी ऊर्जावान युवा लोगों को आगे लाये। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि प्रदेश से ग्राम स्तर तक पूरी ताकत से समाज को जोड़ने संगठित करने के लिए जागरूक होकर कार्य करें। इस मौके पर संतोष त्रिपाठी, कुलदीप नामदेव, राहुल देव, सत्यम श्रीवास्तव, जुगुल किशोर तिवारी, सुशील द्विवेदी, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा सहित सेक्टर बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages