देवेश प्रताप सिंह राठौर
(वरिष्ठ पत्रकार)
कोंच तहसील मैं प्रत्येक माह की 10 तारीख को होने वाली भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत गल्ला मंडी सभागार कोंंच में संपन्न हुई, जिसमें किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उप जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराने हेतु बैठक में उपस्थित हुए परगना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा|
किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न समस्याओं का उल्लेख किया......
1 - खेतों के किनारे गए हुए विद्युत तार सही करने हेतु जिससे किसानों की फसल में आग न लगे|
2 - नहरों में पानी छोड़ा जाए जिससे जानवर अपनी प्यास बुझा सके|
3 - गेहूं खरीद केंद्र बढ़ाने हेतु|
4 - दिल्ली में किसान आंदोलन मैं सम्मिलित होने हेतु निवेदन किया गया|
इस मासिक बैठक में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दिृजेंद्र पटेल, कोंच तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल, कोंच ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर परमेश्वरी दयाल पचीपुरा, डॉक्टर केदारनाथ सिमरिया, राजेश कुमार अटा, कौशल किशोर, महेंद्र, रघुवर मास्टर, श्यामसुंदर कुंवरपुरा समेत अन्य किसान सम्मिलित हुए|


No comments:
Post a Comment