प्रतिनिधि मण्डल नहीं कर सका मुलाकात - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 10, 2021

प्रतिनिधि मण्डल नहीं कर सका मुलाकात

जेल में बंद हैं सपा जिलाध्यक्ष समेत 12 कार्यकर्ता

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देशन में सात सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल को जेल में बंद जिलाध्यक्ष से मुलाकात करने से जेल प्रशासन ने मना कर दिया। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि प्रदेश में लोकतंत्र नहीं रह गया है।

शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रतिनिधि मण्डल के राज्यसभा सांसद विशम्भर निषाद, एमएलसी मान


सिंह, रमेश मिश्रा, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, समीम बांदवी, निर्भय सिंह पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी से वार्ता की गई। इसके बाद जिला कारागार रगौली पहुंचने पर गेट बंद कर दिया गया। जेल प्रशासन ने जिलाध्यक्ष अनुज यादव समेत 12 कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं करने दिया। कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो चुका है। कोरोना को लेकर भाजपा की मनमानी शुरू है। लोगों को डराया जा रहा है। पंचायत चुनाव में भाजपा के दस-दस वाहन फर्राटे भर रहे हैं। अन्य पार्टियों के लिए गाइड लाइन जारी है। आगामी 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर दलित दीवाली मनाई जाएगी। इसके लिए रूपरेखा तैयार है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल आदि मौजूद रहे।

जेल के बाहर खड़े प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages