मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का किया अभिवादन
फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के मुस्लिम इंटर कालेज ग्राउंड पर चल रहे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच फ़तेहपुर यूनाइटेड बनाम यंग बॉयज़ के बीच खेला गया। जिसमें फ़तेहपुर यूनाइटेड ने यंग बॉयज़ की टीम पर 2-0 से जीत दर्ज कर पहले फुटबॉल नाईट टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का अभिवादन किया।
| खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते मुख्य अतिथि आरिश सिद्दीकी। |
फतेहपुर यूनाइटेड ने गेम की शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन यंग बॉयज़ की रक्षा पंक्ति ने कई प्रयास विफल कर दिए। पहला गोल कप्तान उम्र नासिर ने पहले हॉफ के अंतिम क्षणों में माहिम और हमज़ा के बेहतरीन पासो की मदद से किया। दूसरा गोल हमज़ा ने माहिम के दिए गए सटीक पास की बदौलत किया। मैच के दौरान आये दर्शकों ने यंग बॉयज़ के रज़ा और आतिफ के खेल की जमकर सराहना की। इस मौक़ै पर मुख्य अतिथि आरिश सिद्दीकी ने सभी खिलाड़ियों का अभिवादन किया। युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद से ऐसे खिलाडी निकलें जो जिले का नाम मंडल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक रोशन करें। इसी कामना के साथ जिला फुटबॉल के सचिव आसिफ ज़ुबैर का धन्यवाद दिया और सहयोग प्रदान करते रहने का आश्वासन भी दिया।

No comments:
Post a Comment