फतेहपुर, शमशाद खान । रक्त की कमी से जूझ रहे एक मरीज को सर्व फार ह्यूमैनिटी के एक्टिव मेंबर ने बी पाजिटिव रक्तदान करके जीवन बचाने का काम किया। उनके इस कार्य की सभी ने प्रशंसा की। रक्तदाता ने मरीज से मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
शहर के कचेहरी रोड निवासी स्व. रामधनी का 40 वर्षीय पुत्र शिवबली के पैर में फै्रक्चर है। वर्तमान में उनका
| ब्लड बैंक में रक्तदान करते एक्टिव मेंबर। |
इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। मरीज का हीमोग्लोबिन 2.3 है। जिस कारण मरीज को डॉक्टर ने एक यूनिट बी पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता बताई। मरीज की माता राम दुलारी जिला अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत हैं। वह काफी परेशान थीं क्योंकि उनके पास रक्तदान करने वाला कोई नहीं है। वह जिला अस्पताल ब्लड बैंक पहुंची और बताया कि बी पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता है लेकिन जिला अस्पताल में बी पॉजिटिव ब्लड न होने के कारण उनको मना कर दिया। मरीज की मां को परेशान देख ब्लड बैंक इंचार्ज अशोक शुक्ला ने कॉल करके सर्व फार ह्यूमैनिटी को सूचित किया और केस ग्रुप में डाला। केस डालते ही ग्रुप से जुड़े ममता फाउंडेशन के अध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए। जिला अस्पताल ब्लड बैंक पहुंच कर अपना पांचवा स्वैछिक रक्तदान किया। मरीज से मिलने वार्ड में गए और सभी से निवेदन है जिला अस्पताल में बी पॉजिटिव व ए बी पॉजिटिव ब्लड की कमी है अगर कोई रक्तदान करना चाहे जिला अस्पताल में जाकर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। जिससे रक्त जरूरतमंद को मिल सके और किसी की जान बच जाए। इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह, ब्लड बैंक स्टाफ अशोक शुक्ला, ब्रजेश, दीपाली वर्मा उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment