लाल टोपी के परिवार वाले ले जाते थे साइकिल- स्वामी प्रसाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 11, 2021

लाल टोपी के परिवार वाले ले जाते थे साइकिल- स्वामी प्रसाद

उप्र भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के आयोजन में बोले श्रम सेवायोजन एवं समंवय मंत्री 

फतेहपुर, शमशाद खान । श्रम सेवायोजन एवं समंवय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने गुरुवार सपा पर तीखा हमला बोला। पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को साइकिल दिलाने का दम भरते हुए कैबिनेट मंत्री ने लाल टोपी पर सवाल दागे। कहा कि पहले लाल  टोपी पहनने वालों के बच्चों को ही साइकिल मिलती थीं। अब यह भेदभाव नहीं होगा। नवोदय विद्यालय की तर्ज पर अटल आवासीय विद्यालय खोले जाने की बात करते हुए श्रमिक के इलाज में खर्च की जाने वाली रकम की सीमा खत्म किए जाने की जानकारी दी। 

शहर के ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में उप्र भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम में शिरकत लाए कैबिनेट मंत्री ने श्रमिक उत्थान का हवाला देते हुए विरोधी पार्टी सपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम जनता के लिए काम किया है। ऐसा पूर्व की सरकारों से नहीं हो सका। सपा कार्यकाल में तो अकेले लाल टोपी

शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत लाभार्थी को चेक सौंपते कैबिनेट मंत्री।

लगाने वाले परिवार के बच्चों को मुफ्त साइकिल मयस्सर थीं। हमारी सरकार ऐसा नहीं कर रही है। सरकार ने अटल आवासीय विद्यालय खोलने का फैसला लिया है। यह नवोदय की तर्ज पर होंगे। हरेक मंडल में एक विद्यालय खोला जाएगा, जिसमें एक-एक हजार बच्चों को तालीम दी जाएगी। आवासीय सुविधा से लैस इन विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक की शिक्षा दी जाएगी। श्रम मंत्री ने आवास विहीन पंजीकृत मजदूरों की खोजबीन करके उन्हें आवासीय सुविधा से आच्छादित करने का जिम्मा श्रम विभाग को सौंपा। यह भी बताया कि 55 हजार की मदद श्रमिकों की बेटियों में की जा रही है। सामूहिक विवाह में नियमत 65 हजार खर्च किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 5304 लाभार्थी बुलाए गए। शिक्षा, मातृ एवं शिशु, विवाह, मृत्य पेंशन, चिकित्सा एवं शिक्षा योजनाओं तीन करोड़ 21 लाख 72 हजार 606 का खुलासा किया गया। कार्यक्रम में कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी, विक्रम सिंह, करण सिंह, कृष्णा पासवान, ज्योति प्रवीण, गायत्री सिंह, सुधा मौर्या दिनेश बाजपेई, रवि कांत मिश्रा, लालू मौर्या,  अजय सिंह रिंकू लोहारी भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages