पूर्व विधायक दलजीत ने हवन-पूजन के साथ किया चुनावी कार्यालय शुभारंभ
बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता और पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने बुधवार को महोखर मवई बाईपास में नए चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके पूर्व उन्होंने हवन-पूजन किया और आहुतियां दीं। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकने का मन बनाए पूर्व विधायक ने एक तरह से चुनावी शंखनाद कर दिया। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने विधायक रहते हुए अपने क्षेत्र का जमकर विकास किया। बावजूद इसके पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एक बार फिर से पूर्व विधायक ने चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाया है। बुधवार को पूर्व विधायक श्री सिंह ने महोखर-मवई बाईपास में नए कार्यालय का
| हवन यज्ञ में आहुतियां देते पूर्व विधायक दलजीत सिंह व अन्य |
शुभारंभ किया। इसके पूर्व हवन यज्ञ में आहुतियां दी गईं। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। विधानसभा चुनाव नजदीक होने को लेकर पूर्व विधायक के द्वारा चुनावी तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर सुरिजपाल सिंह बेंदा, प्रकाश सिंह बेंदा, पूर्व प्रधान खपटिहा जहर सिंह, पूर्व प्रधान जौहरपुर शानू सिंह, पूर्व प्रधान विनय सिंह पचनेही, देशराज सिंह वर्तमान प्रधान अमलीकौर, शशि महराज जसपुरा, देवेंद्र कुमार द्विवेदी जसपुरा, अमित तिवारी प्रिंस मनका पुरवा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यदेव सिंह जौहरपुर, जितेंद्र सिंह चंदेल, युवा नेता आलोक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गोलू सिंह, नंदू सिंह, भानु प्रताप सिंह, पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment