बांदा, के एस दुबे । कुहासे भरी ठंड में घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसको लेकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने एक युवक को चोरी की तीन बैटरियों समेत गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछतांछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
| पुलिस हिरासत में पकड़ा गया बैट्री चोर |
कोतवाली नगर पुलिस ने एक बैट्री चोर को छोटा बाईपास के पास गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ के दौरान अपना नाम सोनू गुप्ता पुत्र छेदुवा गुप्ता निवासी जरैली कोठी कोतवाली नगर बताया। वहीं उसके कब्जे से चोरी की तीन ई-रिक्शा की बैट्री बरामद हुई। जो उसने 25 दिसंबर की रात पल्हरी निवासी अभिषेक गुप्ता के रिक्शा से चोरी की थी। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोर को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक हरभजन सिंह, आरक्षी विमल सिंह शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment