विस चुनाव के मद्देनजर की जा रही चुनावी गतिविधियों की निगरानी
बिलगांव, के एस दुबे । आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिसंडा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बिलगांव अजीतपारा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की और चुनावी गतिविधियों की जानकारी ली। इसके साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।
बिसंडा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत अजीतपारा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ग्रामीणों के साथ बैठक की और गांव की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों से समस्याएं पूछी। कहा कि सभी लोग
| बिलगांव में बैठक करते बिसंडा थाना प्रभारी विजय कुमार |
शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें, किसी को किसी प्रकार की समस्याएं हो तो अवगत कराएं। इसी के साथ ही थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत बिलगांव पहुंचकर वहां भी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक की। साथ ही शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। बैठक में ग्राम प्रधान बिलगांव अनिल सिंह यादव, राकेश शर्मा, रामभवन मिश्रा, संतशरण यादव आदि ग्रामीणों के अलावा ग्राम पंचायत अजीत पारा की बैठक में ग्राम प्रधान नत्थू प्रसाद प्रजापति फूल सिंह पप्पू गुप्ता योगेंद्र सिंह प्रीतम सविता आदि मौजूद रहे। पुलिस चौकी बिलगांव के हेड कांस्टेबल प्रेमसागर मौर्य कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार के अलावा भोला चौकीदार आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment