चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला की अगुवाई में पदाधिकारियों ने एसडीएम संबोधित सौपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि श्रम विभाग में गरीब, मजदूरों के लिए सरकारी योजनाओं में जम कर लूट मची है। पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों से सुविधा शुल्क लेकर सरकार की योजनाओं में पलीता लगा रहे हैं।
| ज्ञापन सौपते आप पदाधिकारी। |
आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने शासन व प्रशासन से मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर जांच कराकर पदमुक्त किया जाए। अन्यथा की दशा में पार्टी भ्रष्ट अधिकारीयों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर नर्बदा प्रसाद यादव, लवलेश केसरवानी, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment