असोथर ब्लाक के शिक्षकों ने राज्यसभा सांसद को सुनाई पीड़ा
फतेहपुर, शमशाद खान । लगभग पांच वर्षों से लंबित अवशेष वेतन भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर मंगलवार असोथर ब्लाक के शिक्षकों ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद को ज्ञापन सौंपकर प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की। राज्यसभा सांसद ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को प्रमुख सचिव तक पहुंचाएंगे।
| राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौंपते असोथर ब्लाक क्षेत्र के शिक्षक। |
असोथर ब्लाक क्षेत्र के शिक्षक फूल सिंह लोधी के नेतृत्व में सपा राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद के पास पहुंचे। जहां उन्हें ज्ञापन सौंपकर बताया कि 16448, 15000, 12460, 68500, 69000 में चयनित शिक्षकों के अवशेष वेतन का भुगतान लगभग पांच वर्षों से लंबित है। इतना ही नहीं पदोन्नति भी कई वर्षों से लंबित चल रही है। शासन से इस विषय में कई बार मांग की गई लेकिन उनकी एक न सुनी गई। शिक्षकों ने राज्यसभा सांसद से मांग किया कि उनकी इस जायज मांग को प्रमुख सचिव तक पहुंचाया जाए। इस मौके पर संदीप यादव, प्रियंक सिंह, सुभाषचंद्र, सुधीर पाल, अनुराग यादव, संदीप साहू, अमित वर्मा, आशीष सिंह, महेश कुमार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment