सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने के दौरान सुजरही में हुआ हादसा
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी के विजयीपुर ब्लाक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जाते समय यादव महासभा जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी की कार में ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं यादव महासभा जिलाध्यक्ष बाल बाल बच गए। घटना के बाद कार सवारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं घटना के बाद आरोपित चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
| सुजरही के समीप हाईवे पर क्षतिग्रस्त कार। |
मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिलाध्यक्ष चौधरी यादव अपने सहयोगी नरसिंह यादव के साथ विजयीपुर ब्लाक में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मलेन में भाग लेने स्विफ्ट डिजायर कार यूपी-71एक्स/3687 से जा रहे थे। खागा कोतवाली के सुजरही मोड़ के पास जैसे ही कार पहुँची तभी विपरीत दिशा से तेज़ रफ़्तार आ रहे ट्राला आरजे-09जीबी/0794 ने जोरदार टक्कर मारकर कार क्षतिग्रस्त कर दी। अचानक हुई घटना से जब तक संभलते तब तक पीछे से चल रहे अन्य वाहन से भी भिड़ंत हो गई। वाहनों की टक्कर से महासभा जिलाध्यक्ष की कार क्षतिग्रस्त हो गई वहीं वाहन चला रहे सहयोगी नरसिंह यादव भी घायल हो गए। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ-साथ वाहन को हटवाकर किसी तरह आवागमन चालू करवाया। वहीं टक्कर मारने वाला ट्राला चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में लेते हुए थाने पंहुचा दिया।

No comments:
Post a Comment