शांतीनगर स्थित फुटपाथ पर लोगों की उमड़ रही भीड़
फतेहपुर, शमशाद खान । दिसंबर माह जैसे जैसे अंतिम पायदान पर जा रहा है नये साल के आगमन की तैयारियों के बीच ठंड ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मंहगाई की मार के आगे बेबस ग़रीबों के लिये पुराने गर्म कपड़े एक बड़ा सहारा साबित हो रहे है। पैसों की कमी की वजह से मंहगे गर्म पकड़े खरीदने में नाकाम लोग फुटपाथ से गर्म कपड़े खरीद कर ठंड से छुटकारा पाने का प्रयास कर रहे हैं।
| फुटपाथ पर सजी दुकान में गर्म कपड़े खरीदते लोग। |
शांतीनगर मोहल्ला स्थित सड़क किनारे फुटपाथ पर पुराने कपड़ो की दुकानों में इन दिनों जमकर भीड़ उमड़ रही है। जहां आर्थिक रूप से कमजोरों के साथ ही आम लोग भी ठंड से बचने के लिए कोट, जैकेट, स्वेटर्स आदि गर्म कपड़े छांटते हुए दिखाई दे रहे है। ठंड के शबाब के बीच बारिश ने मौसम का मिजाज एक बार फ़िर से बिगाड़ दिया। पहाड़ी इलाको में हुई बर्फबारी के बाद तेज़ हवाओं के चलने से पहले ही ठंड अपने उफान पर थी अचानक हुई बारिश ने ठंड में इज़ाफ़ा करते हुए ग़रीबो के लिये मुसीबत और बढ़ा दी ऐसे में कम आय वाले वर्ग के लोग बाजारों से गर्म कपड़े खरीदने की जगह अपनी खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए पुराने कपड़ो के बाजारों की ओर रुख कर रहे है। ठंड से बचने के लिये अपनी सामर्थ्य के अनुसार लोगो को गर्म कपड़ो को खरीदकर किसी तरह जाड़ा पार करने की जद्दोजहद करते हुए देखा जा सकता है।

No comments:
Post a Comment