फतेहपुर, शमशाद खान । कई दिनों से पड़ रही भीषण ठंड में जहां आम जनमानस बेहाल है। वहीं इसका असर सीधे गरीब तबके पर देखा जा रहा है। ठंड से गरीबों को बचाए जाने के लिए कई स्थानों पर कंबल वितरण चल रहा है। मंगलवार की रात हाकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी लखन सिंह व शाद खान उर्फ शाद फतेहपुरी ने गरीब असहाय रिक्शा चालक व राहगीरों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
| रिक्शा चालक को कंबल देते राष्ट्रीय खिलाड़ी। |
हाकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी लखन सिंह व शाद खान उर्फ शाद फतेहपुरी मंगलवार की रात शहर के भ्रमण पर निकले। भीषण ठंड का सामना कर रहे रिक्शा चालकों व गरीब राहगीरों को रोक-रोक कर उन्हें कंबल वितरण करते हुए ठंड से बचाव के जहां तरीके बताए वहीं निवेदन किया कि नगर पालिका द्वारा जलवाए जा रहे अलाव का सहारा लें। राष्ट्रीय खिलाड़ी ने अन्य स्वयंसेवी संगठनों का आहवान किया कि शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भ्रमण करके इस भीषण ठंड में गरीबों की मदद करें। यही सबसे बड़ा पुण्य है। इस मौके पर बशर खान व विवेक सिंह भी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment