फतेहपुर, शमशाद खान । सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्य एवं सदर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन ने रक्तदान करके महिला मरीज की जान बचाने का काम किया। उनके इस कार्य की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बताते चलें कि खजुहा ब्लाक के ग्राम खुटिला निवासी राजाराम की 50 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी जिला अस्पताल में भर्ती है। मरीज के बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ। अचानक से मरीज को ब्लीडिंग होने लगी जिसके कारण मरीज को ब्लड की कमी हो गई। डॉक्टर रवि आंनद ने तत्काल एक यूनिट ओ निगेटिव ब्लड की आवश्यकता बताई। जिला अस्पताल
| रक्तदान करते लैब टेक्नीशियन। |
में ओ निगेटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था। जिससे मरीज के तीमारदार काफी परेशान थे। तभी जिला अस्पताल ब्लड बैंक में ड्यूटी कर रहे संतोष सिंह ने सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर दिया। टीम से संपर्क कर ओ निगेटिव ब्लड की जरूरत बताई। आभा ब्लड बैंक में ओ निगेटिव ब्लड उपलब्ध था। जैसे ही केस सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला गया। टीम के एक्टिव मेंबर व जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन अनीस अहमद रक्तदान के लिए तैयार हो गए। अपना बी पॉजिटिव आभा ब्लड बैंक में रक्तदान कर मरीज के अटेंडर को ओ निगेटिव ब्लड उपलब्ध करवाया। जिससे मरीज के अटेंडर को आसानी से ब्लड उपलब्ध हो सका। इस अवसर पर गुरमीत सिंह के अलावा व मरीज के तीमारदार गुड्डू व ब्लड बैंक से जितेंद्र उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment