फतेहपुर, शमशाद खान । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन बुधवार को प्रधान डाकघर में किया गया। स्टेट आइकान स्वीप अनुराग श्रीवास्तव ने ग्राहकों, कर्मचारियों व पोस्टमैन को मतदान हेतु शपथ पत्र दिए।
| डाकघर के बाहर मतदाताओं को पत्रक वितरित करते डा. अनुराग श्रीवास्तव। |
ग्राहकों, कर्मचारियों व पोस्टमैन को शपथ पत्र देते हुए स्टेट आइकान स्वीप डा. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। इसलिए निर्धारित आयु वर्ग के लोग मतदान में अवश्य हिस्सा लें। जिससे प्रदेश में सशक्त सरकार का निर्माण किया जा सके। उन्होने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। जिससे आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके और अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन करें जिससे जनपद का अधिक विकास हो सके। इस मौके पर सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, आयुष भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment