नगर पंचायत की बैठक में पुराने भवन के जीर्णोद्धार कराने का उठा मुद्दा
जहानाबाद/फतेहपुर, शमशाद खान । नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर बोर्ड के सदस्यों ने मुहर लगा दी। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। बोर्ड की अध्यक्ष राबिया खातून का कहना रहा कि नगर के चहुमुखी विकास के लिए नगर पंचायत संकल्पबद्ध है।
| बोर्ड बैठक में भाग लेतीं अध्यक्ष व ईओ। |
बुधवार को आदर्श नगर पंचायत कोडा सभागार में अध्यक्ष राबिया खातून एवं अधिशाषी अधिकारी भूपेंद्र नाथ सिंह की मौजूदगी में दोपहर लगभग एक बजे नगर पंचायत बोर्ड की बैठक प्रारंभ हुई। लगभग एक घंटे चली बैठक में प्रत्येक वार्ड से सभासदों ने बैठक में भाग लेते हुए क्रमशः नगर पंचायत की भूमि से अवैध कब्जे हटवा कर बैरिकेटिंग कराना, गरीब एवं असहाय लोगों को शीतलहर से बचाव हेतु कंबल वितरण, नगर क्षेत्र के अंतर्गत अलाव जलवाने, मोक्ष वाहन प्रयोग हेतु 1100 शुल्क निर्धारण, नगर पंचायत के पुराने भवन की नई छत निर्माण कराकर भवन का जीर्णाेद्धार कराए जाने, नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की जर्जर सड़कों की मरम्मत वन नवीनीकरण कराए जाने सहित आदि प्रस्ताव लगभग सभी वार्डों के सभासदों ने रखें। जिन पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र एवं प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू सेठ, सभासद प्रदीप कुमार दुबे, इंद्रपाल गुप्ता, मोहम्मद रिजवान मंसूरी, रिजवान कुरैशी, आदित्य सेंगर, महेश चौरसिया, राधा देवी, ईरम फातमा, सारा खान, प्रयाग यादव ,गीता देवी सहित सभासद मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment