यूपी पुलिस फैमिली वेलफेयर ने आयोजित किए रंगारंग कार्यक्रम
बांदा, के एस दुबे । वामा सारथी यूपी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस परिवारों के बच्चों ने आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया। अभिभावक भी बच्चों का करतब देखकर खुशी से फूले नहीं समाए। बाद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर आईजी की धर्म पत्नी मौजूद रहीं। जबकि अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी ने की।
| विजेता बच्ची को पुरस्कार देतीं मुख्य अतिथि |
कार्यक्रम में अंतर्गत डांसिंग, क्रिसमस ट्री एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की धर्म पत्नी एकता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में रेंज के आईजी के सत्यनारायण की धर्मपत्नी के रामा लक्ष्मी मौजूद रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में रिशा कौशर ने प्रथम, आरती व प्रिया सिंह ने द्वितीय तथा सर्वेश, पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार क्रिसमस ट्री प्रतियोगिता में निशा प्रथम, प्रिया, प्रियांशी व रेनू द्वितीय एवं पलाक्षी सिंह, मो. अरसद को तृतीय स्थान मिला। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शैली एवं रोली की जोड़ी ने, द्वितीय सरस ने तथा तृतीय स्थान संस्कृति एवं प्रियांशी ने हासिल किया। उक्त कार्यक्रम पुलिस परिवार के बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं के स्वास्थ्य शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु कराए जा रहे है। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए हौसलाफजाई की गई।

No comments:
Post a Comment