एक पखवारे के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलीं, ईओ को दी गई हिदायत
बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सोमवार को मुक्तिधामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं पाए जाने पर एक पखवारे के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएं गंदगी मिलने पर ईओ को जिलाधिकारी ने प्रतिदिन सफाई कराया जाना सुनिश्चित करने की बात कही।
जिलाधिकारी श्री पटेल ने सोमवार को हरदौली घाट मुक्तिधाम, मुक्तिधाम राजघाट स्थल एवं मुक्तिधाम खाईंपार स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धिप्रकाश, मुक्तिधाम समिति के सचिव व प्रबंधक संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने हरदौली घाट मुक्तिधाम का निरीक्षण किया तो वहां बना
| हरदौली घाट मुक्तिधाम का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अनुराग पटेल |
सार्वजनिक शौंचालय गंदा पाया गया। पानी की टंकी टूटी होने के कारण पानी बह रहा था और शौंचालय के वासबेसन के पाइप निकले हुये पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शौंचालय की नियमित रूप से सफाई कराई जाये और सफाई के लिए आवश्यक सामग्री कर्मचारियों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के समय पार्क के अन्दर सार्वजनिक शौंचालय से मन्दिर के बीच एप्रोच रोड़ टूटी हुई थी। हरदौली घाट में एक साथ पांच शवदाह के लिए शेड का निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन शवदाह में स्टैण्ड नहीं पाये गये। मौके पर उपस्थित अधिशाषी अधिकारी द्वारा बताया गया कि कानपुर से कास्ट आयरन के स्टैण्ड आना है, जिन्हें 15 दिवस के अन्दर लग जायेगा। जिलाधिकारी ने एक पखवारे के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही टूटी हुई एप्रोच रोड को तत्काल ठीक कराएजाने की बात कही। विद्युत शवदाह गृह की मशीन खराब पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्युत शवदाह गृह की मशीन की मरम्मत कराई जाए। मुकित्धम समिति सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि पुराने केन नदी पुल से बाईपास पुल तक शहर की ओर नदी के पिचिन बनवाने तथा पिचिन के साथ दोनो पुलों को जोड़ने वाले लिंक मार्ग तथा नदी में चेकडेम बनाये जाने के लिए सिंचाई विभाग के माध्यम से स्टीमेट बनवाकर शासन को प्रेषित कराया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इस बारे में चर्चा करने की बात कही। राजघाट मुक्तिधाम का निरीक्षण के दौरान विद्युत शव दाह गृह में लगी मशीन की 03 फिलामेन्ट खराब होना बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल मशीन की फिलामेन्ट को ठीक कराया जाए। र्खाइंपार मुक्तिधाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 02 शवदाह सेडों का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया। अधिशाषी अधिकारी द्वारा बताया गया कि 02 शवदाह के लिए स्टैण्ड कानपुर से आना है। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए एक पखवारे का समय दिया।

No comments:
Post a Comment