चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पांचों ब्लाकों के खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला व्यायाम शिक्षक दयानन्द सिंह मौजूद रहे।
बैठक करते बीएसए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सम्भावित तिथि 30, 31 दिसम्बर व 1 जनवरी को तीन दिवसीय रैली गोस्वामी तुलसीदास इण्टर कालेज छीबों रामनगर के मैदान में सम्पन्न होगी। जिसमें पांचों ब्लाकों के समस्त विजेता प्रतिभागी आइटम वाइज प्रतिभाग करेंगे। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल करेंगे। जिला व्यायाम शिक्षक दयानन्द सिंह ने सभी पांचों ब्लाक के टीम प्रभारियों से कहा कि मानक के अनुरूप ही प्राइमरी व जूनियर के बच्चे लाना अनिवार्य है अन्यथा किसी भी दशा में बच्चे प्रतिभाग नहीं कर पायेंगे इसका विशेष ध्यान दें। सभी लोग तैयारियां सुनिश्चित कर लें व सभी लोग पात्रता सूची बनवा लें। इस मौके पर प्रदीप वाजपेयी, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र रमेश पटेल, नीरज श्रीवास्तव, मिथलेश कुमार, एनपी सिंह, कृष्ण दत्त पांडेय, व्यायाम शिक्षक महेन्द्र सिंह, श्रीकेशन, रामनारायण साहू, श्यामसुन्दर यादव, रामयश, विनोद सिंह, छेदीलाल सोनकर, रामसुमुख, धर्मराज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment