पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई बैठक
बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता ने मिलजुल कर एक दूसरे को 137वां स्थापना दिवस की शुभकामना और बधाई दी। इस अवसर जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना वृत्त पर प्रकाश डाला। साथ मे उन महापुरुषो को प्रणाम किया जिन्होंने कांग्रेस की स्थापना कर देश को
| स्थापना दिवस पर बैठक में मौजूद कांग्रेसी |
स्वतंत्रता दिलवाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये बुजुर्ग ही हमारी प्रेरणा हैं। हमे उन्हीं के बताए रास्ते पर चलना है। शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी से अनुरोध किया कि चुनौतीपूर्ण स्वीकार करते हुये एकता बनाये रखें और देश की रक्षा करें। इस कार्यक्रम में शिवबली सिंह, बी. लाल वरिष्ठ वकील मण्डेला जी, रामहित निषाद, अशरफ़ उल्ला रम्मा, वारसी जगमोहन लाल, सुखदेव गांधी हरचंद बाजपेई, दीपक सिंह, नाथराम सेन, डा. केपी सेन, कर्ण जी, सब्बल सौदागर आदि रहे।

No comments:
Post a Comment