बांदा, के एस दुबे । कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बूंदाबांदी के साथ ही रिमझिम बारिश में तब्दील हो जाने के कारण गलन. भरी ठंड का कहर भी बरपने लगा। दिन भर मौसम खराब होने के कारण धूप के दर्शन भी नहीं हो सके, इससे आम जनमानस जहां परेशान हैं। वहीं बेजुबान पशु और पक्षियों का हाल भी बेहाल है। लोग गर्म लिहाफ में खुद को जकड़े हुए आग से बदन सेंकते नजर आए।
| कोहरे की धुंध के बीच सड़क पर रेंगता वाहन |
मंगलवार को सुबह से ही घने कोहरे के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला सा नजर आया और बूंदाबांदी के बीच शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर तक होने के कारण गलन भरी ठंड की रफ्तार जोर पकड़ ली सारा दिन मौसम खराब होने के कारण धूप के दर्शन भी नहीं हो सके जिसके चलते आम जनमानस के साथ ही पशु-पक्षी भी ठंड में सिकुड़ते नजर आए इधर मौसम खराबी के बीच शिक्षणरत बच्चे स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए ठिठुरते हुए गए बूंदाबांदी बारिश के कारण अत्यधिक शिक्षणरत बच्चे परेशानी के बीच शिक्षण कार्य किया लगातार पड़ रही गलन भरी ठंड के कारण गांव के चौराहे से लेकर सार्वजनिक स्थानों में अभी तक अलाव जलाने की व्यवस्था न होने के कारण जरूरत के कार्य से आने जाने वाले लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है

No comments:
Post a Comment