देवेश प्रताप सिंह राठौर
(वरिष्ठ पत्रकार)
............चीन में हाहाकार मचाने वाले ओमिक्रॉन सब वेरिएंट BF.7 की भारत में भी दस्तक। अब तक कुल चार मामले दर्ज किए गए। तीन गुजरात से और एक भुवनेश्वर, ओडिशा में इस सब वेरिएंट का मामला सामने आया था। सूत्रों के अनुसार, चीन के कई शहर कोरोना के अत्यधिक संक्रामक वेरिएंट बीएफ.7, की चपेट में हैं। वहीं, इस
संकट को देखते हुए भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी है।देशों में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक हाई लेवल मीटिंग की। लोगों को भीड़-भाड़ में मास्क पहनने की सलाह दी गई है। लोगों से कहा गया है कि वे बूस्टर डोज लें। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम जांच शुरू की जाएगी। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. पॉल ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बस बचाव पर ध्यान देना है। बैठक में कहा गया कि देश में कोविड की स्थिति अभी नियंत्रण में है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा रोकने पर सोचें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने राहुल गांधी और अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा है, अगर यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है, तो इसे रोकने के बारे में सोचें। स्वास्थ्य
मंत्री ने BJP के तीन सांसदों के कोरोना फैलने को लेकर चिंता जताने का हवाला देकर लेटर लिखा है। वर्ष 2021 में कोरोना का रूप हमने देखा देश ने देखा मौतों का अंबार लगा था लेकिन भारत देश में सुरक्षा और बचाव करने की सोच वाले बहुत ही कम लोग हैं। लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं सोशल डिस्टेंस का अब बिल्कुल भूल गए हैं बाजारों में शॉपिंग सेंटरों में आप भीड़ देखें भीड़ में एक आध लोग ही मांस लगाए नियमों का पालन करते दिखाई देंगे ऐसी हालत में कहीं चीन से नया वायरस आ गया भारत में क्या हालात होंगे वर्ष 2021 को आप लोगों ने देखा है इसलिए आप सभी से निवेदन है बच्चा और सुरक्षा एहतियात बरतने की जरूरत है।



No comments:
Post a Comment