किसानों को दिया एकीकृत मत्स्य पालन की जानकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 22, 2022

किसानों को दिया एकीकृत मत्स्य पालन की जानकारी

रिपोर्ट देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय विश्वविद्यालय झाँसी में उद्यानकी और वानिकी महाविद्यालय में चल रहे 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “कृषि वानिकी में बहुउपयोगी वृक्षों का चयन एवं प्रबंधन” के आज चौथे दिन डॉ मानवेंद्र सिंह सेंगर, सहायक आचार्य, जन्तुविज्ञान, बिपिन बिहारी कॉलेज झाँसी ने एकीकृत मत्स्य पालन की जानकारी दी। उन्होंने मत्स्य


बहुसमवर्धन के साथ पैडीकम मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, बतख़ पालन और शूकर पालन की जानकारी दी। पारंपरिक कृषि के अतिरिक्त यह वैकल्पिक विधियाँ किसान की आय में वृद्धि और रोज़गार के अर्जन में सहायक  हो सकते है। कार्यक्रम का आयोजन डीन संकाय डॉ एमजे डोबरियाल और आभार डॉ प्रभात तिवारी ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages