खाद न मिलने पर किसानों का हंगामा, विधायक ने दिलवाई खाद
बबेरू, के एस दुबे । खाद की मारामारी से परेशान किसानों की हकीकत जानने गुरुवार को सपा विधायक विशंभर सिंह यादव स्थित सोसायटी पहुंच गए। वहां उन्होंने किसानों से बात कर सोसायटी सचिव को फटकार लगाई और किसानों को लाइन में खड़ा करवा कर खाद दिलवाई। विधायक ने कहा कि यह सरकार किसानों के हितैषी नहीं है, प्रति किसान दो बोरी खाद के साथ एक बोतल 220 कीमत की नैनो यूरिया दे रहे हैं और किसान उसको पसंद नहीं कर रहा। किसान कई हफ्तों से सोसाइटी के चक्कर लगा रहा है। दो ट्रक खाद आई है, जिसमें एक ट्रक नगद और
![]() |
| समिति में किसानों के बीच मौजूद विधायक विशंभर यादव |
एक ट्रक खाताधारकों को बांटी जा रही है। वहीं सोसायटी सचिव का कहना है कि हमारा छह ट्रक खाद का पैसा जमा है, खाद नहीं दी जा रही। विधायक ने डीएम और कृषि अधिकारी से बात की। उन्होंने जल्द से जल्द खाद भिजवाने की बात कही। विधायक ने सभी किसानों को भरोसा दिलाया कि आपकी लड़ाई लड़ी जाएगी। खाद दिलाने का पूरा प्रयास होगा। इस दौरान इंद्रजीत यादव, छेदीलाल गुप्ता, पुत्तन सिंह, अखिलेश पाल, ज्ञान सिंह, विमल यादव, बृजमोहन यादव, सलमान खान, राममिलन फौजी, शाहनवाज खान शानू सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment