जयंती में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 22, 2022

जयंती में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बांदा, के एस दुबे । राजकीय इंजीनियरिंग कालेज गुरुवार को श्रीनिवासन रामानुजन की जन्म तिथि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन के मुख्य प्रवक्ता डा. सुनील मिश्रा रहे जो कि विज्ञान भारती कानपुर प्रांत के महासचिव हैं। आयोजन में संस्थान के अधिष्ठाता परास्नाकोत्तर और अनुसंधान डा. आशुतोष तिवारी संयोजक एवं विज्ञान क्लब के पथ प्रदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में सर्वप्रथम संस्थान के अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के उप संयोजक डा. शैलेन्द्र सिंह बादल ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान के गणित के  सहायक प्रवक्ता डा. अमित त्रिपाठी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विज्ञान क्लब से जुड़ने की सलाह दी। इसके उपरांत मुख्य प्रवक्ता ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्थान में स्थापित विज्ञान क्लब की प्रशंसा की। उन्होंने संस्थान में विज्ञान क्लब की आधारभूत

कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण व अन्य

संरचना के लिए निदेशक एवं डा. आशुतोष तिवारी को धन्यवाद कहा। डाक्टर सुनील मिश्रा बताते हैं कि विज्ञान क्लब का उद्देश्य हमारे पुराने वैज्ञानिकांे के विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में सबको अवगत कराया तथा भारतीय ज्ञान व्यवस्था के बारे में भी बताया। इसके पश्चात उन्होंने विज्ञान क्लब राजकीय इंजीनियरिंग कालेज द्वारा संचालित की गई गतिविधियों की प्रसंशा की। मुख्य प्रवक्ता ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अगले वक्ता डा. अमित त्रिपाठी ने गणित में रामानुजन के प्रमुख सिद्धांतों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इसके उपरांत रामानुजन के ऊपर एक डाक्युमेंट्री दिखाई गई और उसी के आधार पर एक आनलाइन प्रश्नावली का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डा. शिव प्रसाद शुक्ला ने इस कार्यक्रम की प्रसंशा की और विज्ञान क्लब के सदस्यों को भारतीय वैज्ञानिको के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाने के लिए इस तरह के  कार्यक्रम कराने के लिए प्रोत्साहित किया। अन्त में डा. आशुतोष तिवारी ने सबको धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में विज्ञान क्लब के ऋषभ तिवारी, रितिक, ललिता सिंह, योगेन्द्र मिश्रा, आशीष बाबू, रोहित कुशवाहा, आकाश पासवान, मनीष राजपूत और सुचित्रा देवी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्थान की मीडिया टीम के सागर कुमार, कृष्णा प्रताप और आकाश पांडेय उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages