सेंट मेरीज व संत जान्स स्कूल में रही क्रिसमस की धूम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 22, 2022

सेंट मेरीज व संत जान्स स्कूल में रही क्रिसमस की धूम

एक-दूसरे से प्रेम करना व एकता का संदेश देता है क्रिसमस का पर्व 

फतेहपुर, शमशाद खान । क्रिसमस पर्व की धूम शहर के सेंट मेरीज सीनियर सेकेंड्री व संत जान्स स्कूल में रही। आकर्षक झांकियों के साथ छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बताया गया कि क्रिसमस का त्योहार एक दूसरे से प्रेम करना सिखाता है और एकता का संदेश देता है। सभी को क्रिसमस पर्व की बधाई दी गई। 

सेंट मेरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मैनेजर फादर प्रफुल्ल ने क्रिसमस का संदेश दिया। उन्होने बताया कि यह त्योहार हमेशा एक दूसरे की मदद करना सिखाता है। इस दिन सेंटा क्लाज कार्यक्रम का केंद्र बिंदु रहा। उसने आकर सबके साथ खुशियां बांटी और सबके साथ खूब नाचे। कार्यक्रम के उपरान्त सभी बच्चों को मिठाई देकर

सेंट मेरीज व संत जांन्स स्कूल में क्रिसमस पर्व का नजारा।

सबके साथ खुशी बांटी। क्रिसमस के कार्यक्रम में प्रिंसिपल सिस्टर नीना जेकब, एडमिनिस्ट्रेटर फादर अभिषेक ने भी सभी बच्चों के साथ मिलकर खुशियां बांटी। क्रिसमस का ये दिन हम सभी के दिल में प्रेम, एकता और आदर की भावना को जागृत करें। उधर संत जान्स स्कूल में भी क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्रिसमस कैरेल गाते ही सेंटाक्लाज ने आकर सभी को उपहार बांटा और वह भी खूब नाचा। क्रिसमस संदेश में स्कूल के फादर जार्ज रॉड्रिगस ने बताया कि क्रिसमस प्यार का त्योहार है जो ईश्वर ने हम सभी को दर्शाने के लिए अपने एकलौते पुत्र को इस धरती पर भेजा। वहीं प्रभु येशु बालक के रूप में एक गोशाला में जन्म लेकर उसी प्यार को बांटा और सब से प्यार किया। बच्चों ने स्टार मेकिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। जिसमें अमनदीन मौर्या व पंकज ने प्रथम, शुभ मिश्रा व शुभम द्विवेदी ने द्वितीय व मोहम्मद शाबान व श्रेया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के मेनेजर फादर ने प्रतियोगिता में भाग लेकर जीतने वालों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। शुभ वचनों व आशीर्वाद से बच्चों का मनोबल बढ़ाया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages