प्रतियोगिता में स्वामीचंद्र ने हासिल किया प्रथम स्थान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 22, 2022

प्रतियोगिता में स्वामीचंद्र ने हासिल किया प्रथम स्थान

जिला पंचायत सदस्य ने दिया पांच हजार का ईनाम 

फतेहपुर, शमशाद खान । जिला पंचायत रमवां पंथवा मुनेश्वर सिंह चौहान व लखन सिंह चौहान के सहयोग से क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंटर कालेजों के विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें स्वामीचंद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला पंचायत सदस्य ने विजेता प्रतिभागी को पांच हजार का ईनाम सौंपा। सभी से आहवान किया कि इसी तरह मेहनत करके अपना व अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। 

प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते जिला पंचायत सदस्य।

जिला पंचायत क्षेत्र वार्ड नं. 33 रमवां पंथुवा के अंतर्गत आने वाले इंटर कालेजों के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें स्वामीचंद्र इंटर कालेज हसवा के स्वामीचंद्र पुत्र राम प्रकाश निवासी महमदपुर नेवादा ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर सिंह चौहान ने पांच हजार का पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। उन्होने बच्चों से कहा कि ऐसे ही ईमानदारी से कड़ी मेहनत करें। आगे भी इसी तरह की प्रतियोगिताएं निरंतर करवाते रहेंगे। उन्होने विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक बंधुओं को धन्यवाद दिया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह चौहान, सतीश सिंह चौहान व सुधीर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages