भाजपाइयों ने इंडिया गठबंधन को ठगबंधन बताया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 2, 2024

भाजपाइयों ने इंडिया गठबंधन को ठगबंधन बताया

पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री और अन्य भाजपाइयों ने विपक्ष पर साधा निशाना

इंडिया गठबंधन के हर चेहरे को भ्रष्टाचार और घोटालों का काला धब्बा बताया

बांदा, के एस दुबे । इंडिया गठबंधन द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में की गई रैली को लेकर भाजपा द्वारा मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा ने प्रेस वार्ता करते हुए इंडिया गठबंधन के हर चेहरे को भ्रष्टाचार और घोटालों का काला धब्बा बताते हुए गठबंधन को ठगबंधन करार दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि हम सभी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाईचारे की खुली दुकान देखी। हमने देखा कि भ्रष्टाचारी किस घमंड से अपने भ्रष्टाचार को सही साबित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ, मगर इंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारी को बचाओ। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर

प्रेस वार्ता में मौजूद राज्यमंत्री रामकेश निषाद व अन्य

चाहे जितने भी हमले कर लें, मोदी रुकने वाले नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और मोदी जी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा। इंडिया गठबंधन घोटालेबाजों की बारात है, जहां सब देश को लूटना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो। आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यह रैली हो रही है, जबकि कांग्रेस कहती है कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ में लड़ने से इंकार कर दिया है। इंडिया गठबंधन के पार्टनर सपा के भ्रष्टाचार को देश भलीभांति जानता है और इनके परिवारवाद से पीड़ित उत्तर प्रदेश की जनता इन्हें कभी भुला नहीं सकती। वहीं कांग्रेस पर आसमान से लेकर पाताल तक और आजादी से लेकर आज तक घोटाले ही घोटाले के आरोप हैं। इनका शीर्ष नेतृत्व 5000 करोड़ रुपए के घोटाले में जेल से बेल पर चल रहा है। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, बांदा-चित्रकूट लोकसभा चुनाव संयोजक बालमुकुंद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र त्रिपाठी, निर्वाचन संबंधी मामलों के जिला संयोजक उत्तम सक्सेना, सोशल मीडिया जिला संयोजक निखिल सक्सेना, कार्यालय प्रभारी दिलीप तिवारी, धीरेंद्र सिंह धीरू उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages