भारत में नहीं लागू होने देगें शरिया कानून : तेजस्वी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 11, 2024

भारत में नहीं लागू होने देगें शरिया कानून : तेजस्वी

भाजयुमो के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरा उत्साह

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय जनता युवा मोर्चा के खागा में आयोजित युवा सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बैंगलौर से सांसद तेजस्वी सूर्या के आने से युवाओं का जोश सातवें आसमान पर रहा। उन्होने कहा कि भारत में शरिया कानून लागू नहीं होने दिया जाएगा। इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार जनता के सहयोग से बनेगी।खागा स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित युवा सम्मेलन में की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने की। सम्मेलन में खागा विधायक कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेन्द्र पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय सिंह ने विकासशील से विकसित फतेहपुर के लिए चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं में उत्साह भरते हुए कहा कि देश में चार सौ सीटों से अधिक भाजपा की सरकार आने वाली है एवं फतेहपुर से साध्वी निरजन ज्योति चार लाख

युवा सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या।

वोटों से जीतने वाली है। उन्होने कहा कि भारत को आगे आने वाले समय में भारत ही बनाये रखने कि लिए भाजपा ही एक मात्र विकल्प है। उन्होने कहा कि दुश्मन देश चाहते है कि भारत में कांग्रेस की सरकार बने यह पाकिस्तान और चीन का प्रेम क्या बयां करता है। यह जग जाहिर है। कहा कि भारत शरिया कानून से नहीं देश के संविधान से चलेगा। जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से भरोसा जताया कि जनपद का युवा भाजपा को ही मतदान करेगा। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री प्रसून तिवारी एवं ऐश्वर्य सिंह चंदेल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, सागर शुक्ला, शिखा मिश्रा, विमलेश पाण्डेय, आशीष तिवारी, सावन गुप्ता, कुलदीप मौर्या, उदय प्रताप सिंह, सत्यम बाजपेयी भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages